कर्नाटक में 16 बागी विधायक अयोग्य करार
बेंगलुरू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से कुछ घंटे पहले 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 बागी विधायक भी शामिल हैं।
विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सभी 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने संबंधी पत्र उन्हें भेज दिए गए हैं। वे मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं कर सकेंगे।"
अयोग्य करार दिए गए विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए विगत छह अक्टूबर को 29 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इनमें 11 सत्ताधारी भाजपा से हैं जबकि पांच निर्दलीय हैं।
बोपैय्या ने आठ अक्टूबर को इन सभी बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और रविवार शाम पांच बजे तक जवाब मांगा था। अब विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज की सलाह की उपेक्षा करते हुए यह कार्रवाई की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications