भाजपा अपने 105 विधायकों का राष्ट्रपति के समक्ष कराएगी परेड
विश्वास मत हासिल करने के कुछ ही घंटों बाद बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा ने कहा, "हम राष्ट्रपति के समक्ष अपने 105 विधायकों की परेड कराएंगे और साथ ही यह मांग करेंगे कि वह कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लागू करने की राज्यपाल की सिफारिश को खारिज करें।"
उन्होंने कहा कि भारद्वाज जब से का राज्यपाल बने हैं तब से वह कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और षडयंत्रकारी राजनीति कर रहे हैं। उन्हें या तो पद से हटा दिया जाना चाहिए या फिर वापस बुला लिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications