बिग बी के जन्मदिन पर बनाईं रेत की 68 मूर्तियां
इलाहाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक कलाकार ने महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने सुपरस्टार बिग बी की रेत की 68 मूर्तियां बनाईं और एक अन्य रेत की मूर्ति 11 फुट ऊंची बनाई। इलाहाबाद बच्चन का पैतृक स्थान भी है।
सोमवार को बच्चन के 68 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आर.के. चितेरा (26) ने गंगा नदी के तट पर उनकी रेत की मूर्तियां बनाईं।
चितेरा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं उनका (बच्चन) का बड़ा प्रशंसक हूं..महान अभिनेता के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट करने का यह छोटा-सा प्रयास है। उनके प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने ये मूर्तियां इलाहाबाद के निवासियों की ओर से बनाई हैं, जैसा कि वे चाहते थे कि बिग बी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया जाए..मुझे पूरा विश्वास है कि मीडियाकर्मियों के माध्यम से अमितजी जरूर जान जाएंगे कि उनके गृहनगर में उनका जन्मदिन अनूठी शैली में मनाई गई।"
चितेरा ने बताया कि उन्हें इन मूर्तियों को बनाने में लगभग छह घंटे लगे।
गंगा के तट पर चितेरा ने सुबह सात बजे जब मूर्तियां बनानी शुरू की तो लोग वहां जुटने शुरू हो गए।
बाद में बड़ी संख्या में बच्चन के प्रशंसक वहां एकत्र हुए। उन्होंने महानायक की दीर्घायु होने की कामना की। वहां बच्चन के चित्र भी रखे थे, जिन्हें रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications