राष्ट्रमंडल खेल : निशानेबाज विजय को 35 लाख रुपये का नकद इनाम
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हवाले से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "विजय की उपलब्धियों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीतने के लिए उन्हें 35 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।"
ज्ञात हो कि भारतीय सेना में सेवारत विजय राज्य के हमीरपुर जिले के हरसौर गांव के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक जीतने पर अपने खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। रजत पदक जीतने वाले को पांच लाख, जबकि कांस्य पदक जीतने वाले को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications