पंजाब, हरियाणा में धान की खरीद 26 लाख टन के पार

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों ने कहा कि राज्य में सरकारी एजेंसियों एवं निजी चावल मिल मालिकों ने लगभग 22 लाख टन धान की खरीद की है।

उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में लगभग 1,700 खरीद केंद्रों पर अब तक आई फसल में से सरकारी एजेंसियां 96.7 प्रतिशत धान की खरीद कर चुकी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक इस मौसम में धान की खरीद पिछले वर्ष इसी अवधि में की गई 16.7 लाख टन के मुकाबले काफी अधिक है।

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर जिले में 390,217 टन धान की खरीद हुई जो सबसे अधिक है। इसके बाद तरन तारण में 253,442 टन, जबकि जालंधर में 232,779 टन धान की खरीद की गई।

इस बीच कई जगह किसानों ने शिकायत की है कि सम्बंधित एजेंसियों द्वारा उनका भंडार उठाया नहीं गया है। शिकायतों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डी.एस. गुरु ने सोमवार को राज्य की अनाज मंडियों का दौरा किया, ताकि धान की खरीद एवं उठाव आसानी कराना सुनिश्चित हो सके।

उधर, हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की कुल 457,000 टन आवक में से सरकारी एजेंसियां 372,000 टन धान की खरीद कर चुकी हैं।

कुरुक्षेत्र जिला धान की आवक के मामले में सबसे अव्वल है, जहां की मंडियों में 129,000 टन से अधिक धान पहुंचा है। करनाल में 127,000 टन तथा कैथल की मंडियों में 75,700 टन धान की आवक दर्ज की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+