राष्ट्रमंडल खेल : खेलों के चिन्ह वाले सिक्के जारी होंगे
आरबीआई की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि सिक्कों के दोनों तरफ '19वें राष्ट्रमंडल खेलों, 2010-दिल्ली' के चिन्ह छपे होंगे। बीच में '19वें राष्ट्रमंडल खेलों, 2010-दिल्ली' अंग्रेजी में लिखा होगा। इसी बात का उल्लेख हिंदी में सिक्के के बाईं तरफ ऊपरी परिधि में किया जाएगा।
आरबीआई ने कहा है कि ये सिक्के भारतीय सिक्का निर्माण अधिनियम (1906) के तहत वैध हैं। मौजूदा समय में चल रहे पांच और दो रुपये के सिक्कों की कानूनी वैधता बनी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications