नेवेली लिग्नाइट के 13 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
लेबर प्रोग्रेसिव फ्रंट, पत्ताली थोजहीर संगम और एनएलसी जीवन कॉन्ट्रेक्ट वर्क्स यूनियन से जुड़े श्रमिक 19 सितम्बर से हड़ताल पर हैं। वे सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियों के सामान वेतन की मांग कर रहे हैं।
संविदा श्रामिकों से जुड़े संगठनों का कहना है कि कम्पनी प्रबंधन से 10 दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद कोई समाधान सामने नहीं निकल कर आया।
एनएलसी के अधिकारियों ने बताया, "संविदा पर काम करने वाले श्रमिक 2010 में स्थायी किए गए कर्मचारियों के बराबर तनख्वाह की मांग कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि एनएलसी के एक श्रमिक को हर महीने 3,000 से 4,500 के बीच वेतन मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications