Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुलंदशहर में बस नदी में गिरी, 14 मरे

लखनऊ,11 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक निजी बस के नदी में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक जे.आर.जोशी ने आईएएनएस को बताया कि घटना सोमवार सुबह डिबई थाना क्षेत्र में छोईया नदी के पुल पर हुई।

उन्होंने कहा कि बचाव दल द्वारा नदी से अब तक 14 शवों और 19 घायलों को निकाला गया है । राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। बस में कुल कितने लोग सवार थे अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक बस में सवार लोग गाजियाबाद में रहकर मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने गृहनगर बदायूं जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+