देश की पूर्वी सीमा ज्यादा समस्याग्रस्त : बीएसएफ
सीमा सुरक्षा बल के नवनियुक्त महानिदेशक (विशेष) प्रणय सहाय ने पत्रकारों को बताया, "भारत के पश्चिमी क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय सीमा समतल है, यहां बाड़ लगाकर इसकी सुरक्षा अच्छे तरीके से की गई है, जबकि पूर्वी क्षेत्र की सीमा समतल और पवर्तो से घिरी है। यहां की सीमा पर पूरी तरह से बाड़ भी नहीं लगा है। "
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमा पर दो चौकियों के बीच की दूरी भी पूर्वी सीमा से कम है।
सहाय मंगलवार को कोलकाता में बीएसएफ के महानिदेशक (विशेष) का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया, "पूर्वी सीमा की सुरक्षा और मजबूत करने की उपयुक्त योजना लाने से पहले वह अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का सावधानी पूर्वक अध्ययन करेंगे।"
सहाय वर्ष 1975 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह त्रिपुरा पुलिस के महानिदेशक पद के अलावा दो दशकों से अधिक पूर्वोत्तर राज्य की सीमा पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications