राष्ट्रमंडल खेल : राजपक्षे समापन समारोह के मुख्य अतिथि (लीड-1)
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे गुरुवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले दिन 15 अक्टूबर को राजपक्षे और उनकी पत्नी शिरांथी के सम्मान में हैदराबाद हाउस में भोज देंगे। राजपक्षे उसी दिन शाम को कोलंबो लौट जाएंगे।
राजपक्षे के दौरे से पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल.पीरिस 13 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे और इसी महीने कोलंबो में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग की बैठक की तैयारी के संदर्भ में विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ बातचीत करेंगे।
पीरिस वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी से भी मुलाकात करेंगे।
पीरिस "ग्रोथ, इक्व लिटी एंड सिक्युरिटी : कांस्टीट्यूशनल इम्परेटिव्स फॉर साउथ एशिया" (वृद्धि, बराबरी और सुरक्षा : दक्षिण एशिया की संवैधानिक अनिवार्यता) विषय पर 15 अक्टूबर को तीन मूर्ति हाउस में आर.के.मिश्रा स्मृति व्याख्यान भी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications