बांग्लादेश में बस नदी में गिरी , 40 लापता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना, नौसेना और अग्निशमन दल के कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन बाकी यात्री अभी भी लापता हैं।
हादसे में जीवित बचे एक यात्री तपन कुमार ने कहा कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे।
अग्निशमन विभाग के और नागरिक रक्षा विभाग के प्रमुख अबु नईम शहीदुल्लाह ने कहा कि नौसेना के 22 गोताखोरों की एक टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। इसके अलावा सेना और स्थानीय पुलिस को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications