पाकिस्तान में भूकंप के झटके
इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार तड़के 2.45 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद से 20 किलोमीटर दूर हजारा इलाके में था। भूकंप के झटके पेशावर और मुजफ्फराबाद सहित पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कई इलाकों में महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications