राष्ट्रमंडल खेल : राजपक्षे होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
सूत्रों ने कहा कि राजपक्षे एक दिन के लिए भारत आएंगे और 15 अक्टूबर को वापस कोलंबो लौट जाएंगे।
राजपक्षे के दौरे से पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल.पीरिस 12 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ बातचीत में हिस्सा लेंगे।
पीरिस "ग्रोथ, इक्व लिटी एंड सिक्युरिटी : कांस्टीट्यूशनल इम्परेटिव्स फॉर साउथ एशिया" (वृद्धि, बराबरी और सुरक्षा : दक्षिण एशिया की संवैधानिक अनिवार्यता) विषय पर 15 अक्टूबर को तीन मूर्ति हाउस में आर.के.मिश्रा स्मृति व्याख्यान भी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications