आंध्र में 2 कर्जदारों ने की खुदकुशी
वारंगल जिले में एक ऑटो चालक ने खुदकुशी कर ली, जबकि पूर्वी गोदावरी जिले में एक महिला ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसके अलावा करीमनगर जिले में एक अन्य महिला ने कीटनाशक खाकर जान देने का प्रयास किया। वह स्थानीय अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि ऋणदाता फर्म ऋण नहीं चुकाने के कारण उसे प्रताड़ित कर रही है।
विपक्षी पार्टियों का कहना है कि राज्य में पिछले कुछ हफ्तों के भीतर दर्जनों लोगों ने खुदकुशी की है।
इन घटनाओं पर दुख जताते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य सचिव के. नारायाण ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे पर तुरंत कदम उठाए।
पार्टियों का आरोप है कि ये ऋणदाता फर्म कम ब्याज दर पर ऋण देने का प्रलोभन देकर लोगों को फंसाती हैं और बाद में ऊंची दर पर ब्याज वसूलती हैं।
राज्य मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई आत्महत्या की खबरों पर संज्ञान लेते हुए पिछले सप्ताह जिलाधिकारियों को नोटिस भेजा है और 29 अक्टूबर तक इस मामले पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
आयोग के अध्यक्ष काकुमानू पेडा पेरी रेड्डी ने पुलिस अधीक्षकों को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications