ओबामा के साथ संबंध बहुत अच्छे : करजई
करजई ने कहा, "अमेरिकी सरकार के साथ संबंध सामान्य तौर पर अच्छे हैं।"
समाचार चैनल सीएनएन के साथ बातचीत के दौरान अफगानिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा, "दोनों देशों के बीच सामरिक संबंध हैं। अफगानिस्तान और अमेरिका की सुरक्षा के साथ ही शेष विश्व की सुरक्षा के उद्देश्य से सहयोग किया गया है।"
करजई ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और अन्य सहयोगी हमारी सहायता अच्छे उद्देश्यों को लेकर करेंगे और हम अफगानी नागरिकों को आश्वस्त करेंगे की अफगानिस्तान जल्द ही इस दौर से एक अच्छे देश के रूप में बाहर निकलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications