डायमंड, मोर्टेनसेन, पिसाराइड्स को अर्थशास्त्र का नोबेल
स्टॉकहोम, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पीटर ए. डायमंड, डेल टी. मोर्टेनसेन और क्रिस्टोफर ए. पिसाराइड्स को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को यह घोषणा की।
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक तौर पर स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार कहा जाता है जो कि अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अर्थशास्त्र प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए एलिनोर ओस्ट्राम और ओलिवर विलियम्सन को दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications