'सुपर 30' के संचालक अबूधाबी में देंगे व्याख्यान
आईसीए व्याख्यान के अलावा आनंद के साथ समग्र शिक्षा पर वार्ता भी करेगा। आनंद अपनी खाड़ी यात्रा के दौरान खाड़ी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडिया स्कूल ऑफ आबूधाबी के शिक्षकों और छात्रों के बीच अपना अनुभव भी बांटेंगे।
आनंद इसके पूर्व अटलांटा और सॉनडियोगो सहित विभिन्न स्थानों पर मैथेमेटिकल एसोसिएशन ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित कुछ कार्यक्रमों में पहले भी व्याख्यान दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में 'सुपर 30' को पत्रिका 'न्यूजवीक' ने दुनिया का अनूठा संस्थान बताया था, जबकि एक अन्य प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' ने 'सुपर 30' को एशिया का सवरेत्तम प्रशिक्षण संस्थान कहा था।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications