पाकिस्तान में भूमि आवंटन में अनियमितता से भारी नुकसान
समाचार पत्र 'डॉन' में सोमवार को छपी खबर के मुताबिक रॉयल पॉल गोल्फ और कंट्री क्लब के लिए पाकिस्तानी रेलवे की भूमि के आवंटन वाली रिपोर्ट में ढेर सारी वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 141 एकड़ भूमि को सामान्य कीमत पर आवंटित कर दिया गया। इससे सरकार को 4.82 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।
समिति के अध्यक्ष नदीम अफजल गोंदाल ने बताया कि करार अत्यंत संदिग्ध है और पाकिस्तानी रेलवे के तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से जालसाजी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications