चीन में एशियाई खेलों के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने लोक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि गुआंगडांग प्रांत और अन्य पड़ोसी इलाकों में कुल 132 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। ताकि 16वें एशियाई खेलों के दौरान लोगों और वाहनों की जांच सुनिश्चित की जा सके और खेल बेहतर तरीके से संपन्न हो सके।
एशियाई खेलों का शुभारम्भ 12 नवम्बर से हो रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जांच इस तरह से की जाएगी कि किसी प्रकार का यातायात जाम न हो और लोगों को कोई असुविधा न हो।
किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंत्रालय ने पुलिस, अग्निशन और यातायात विभाग से अधिक से अधिक कर्मचारियों को तैनात करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications