राज्यपाल ने कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की
सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को यह रिपोर्ट भेजी है। राजभवन की तरफ से जब इस संबंध में पूछा गया तो कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "रिपोर्ट में विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कराने और विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया के व्यवहार को केंद्र में रखा गया है।"
बताया जाता है कि ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कराए जाने को राज्यपाल ने असंवैधानिक करार देते हुए कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने से पहले भारद्वाज केंद्र सरकार में कानून मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications