दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुदखुशी की
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत देव ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली पुलिस के 37 वर्षीय हेड कांस्टेबल राम कुमार ने सोमवार सुबह घरवालों के सामने ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
देव ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेड कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है।
उन्होंने बताया कि कुमार इचौली थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव का रहने वाला था और रविवार देर शाम को ड्यूटी से घर आया था। वह सोमवार को वापस दिल्ली जा रहा था।
कुमार दिल्ली पुलिस के वजीराबाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तैनात था, लेकिन फिलहाल उसकी ड्यूटी राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications