मप्र में धूमधाम से मना अमिताभ का जन्मदिन
भोपाल में अमिताभ के प्रशंसकों ने एक मूर्ति का निर्माण कर भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के हाथों उसका लोकार्पण कराया। यहां अमिताभ के फिल्मी सफर को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में अमिताभ की विभिन्न फिल्मों से सम्बंधित तस्वीरें लगाई गईं।
अमिताभ के हमशक्ल जावेद खान का कहना है कि यह दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया को एक महानायक मिला था। इस मौके को वह अपने जन्मदिन की तरह मनाते हैं।
इसी तरह इंदौर में अमिताभ बच्चन के एक प्रशंसक मुन्ना ने केक काटा और तस्वीरों की आरती उतारी। उन्होंने अमिताभ की एक आरती भी लिखी है जिसे उन्होंने ढोल मजीरों के साथ गाया। इस आयेाजन में हर वर्ग के लोग भी शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications