अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता रोहुल्ला समून के हवाले से बताया कि पक्तिया प्रांत के जुरमत जिले में रविवार को विस्फोट हुआ।
उन्होंने बताया, "विस्फोट की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी एक बेटी और दो बेटों की मौत हो गई।" किसी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल हाकिम ने कहा कि खोस्त प्रांत के इस्मैल खेल जिले में नाटो के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। इसमें चार पुलिसकर्मी और 14 नागरिक भी जख्मी हो गए।
नाटो ने हमले की पुष्टि की है और कहा कि रविवार रात के हमले में उनके कुछ वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications