शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 90 अंक उछला (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.63 अंक की बढ़त के साथ 20,339.89 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 20,461.27 के ऊपरी और 20,250.26 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स (4.05 फीसदी) स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.13 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.08 फीसदी) रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (2.06 फीसदी) और टाटा स्टील (2.06 फीसदी) के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई।
इसी तरह भारती एयरटेल (2.48 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.83 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.73 फीसदी), एनटीपीसी (0.61 फीसदी)और एसीसी (0.28 फीसदी) की सबसे ज्यादा गिरावट आई।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 65.88 अंक की बढ़त के साथ 8396.45 पर जबकि स्मॉलकैप 136.47 अंक बढ़कर 10,649.00 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। ऑटो (1.93 फीसदी), धातु (1.57 फीसदी), तेल एवं गैस (1.29 फीसदी) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (0.65 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी जबकि एफएमसीजी (0.01 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.12 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी) की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1856 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1069 कम्पनियों के शेयर में गिरावट का रुख था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.40 अंक की बढ़त के साथ 6135.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 6187.75 के ऊपरी और 6105.95 के निचले स्तर को छुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications