तालिबान के मिसाइल हमले में 2 भारतीयों की मौत (लीड-1)

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक अफगान-तालिबान के प्रवक्ता कारी उमर हक्कानी ने संवाददाताओं को बताया कि किसी अज्ञात स्थल से आतंकवादियों ने भारतीय स्वयंसेवी संगठन के कार्यालय पर हमला किया। इस हमले में दो भारतीयों सहित तीन लोग मारे गए।

मिसाइल हमले में मारे गए तीसरे व्यक्ति की नागरिकता की अभी पहचान नहीं हो पाई है। तालिबानी नेता ने स्वयंसेवी संगठन का नाम नहीं बताया।

हक्कानी ने बताया कि तालिबान ने कुनार प्रांत में अमेरिकी हवाई ठिकाने पर भी मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में अफगान नेशनल आर्मी के सात सैनिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर कम से कम 10 मिसाइलें दागी गईं।

उल्लेखनीय है कि तालिबानी आतंकवादी इससे पहले भी भारतीय नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं।

तालिबान ने इसी वर्ष 26 फरवरी को काबुल के दो होटलों में आत्मघाती हमले किए थे जिसमें भारतीय सेना के दो अधिकारियों सहित कम से कम नौ भारतीय मारे गए थे।

वर्ष 2009 में तालिबान ने काबुल में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर विस्फोटकों से लदी एक कार में विस्फोट कर दिया था जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी और 80 से अधिक घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+