जहानाबाद से रामजतन होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
कांग्रेस राज्य इकाई के प्रमुख प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि पार्टी ने सोमवार को तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। रामजतन सिंह जहां जहानाबाद सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे वहीं अजीत कुमार सिंह महाराजगंज और रंजीत राव बगहा से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक अपने 225 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दो दशक के बाद कांग्रेस राज्य के सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव होना है। सभी सीटों की मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications