कनाडा में पहला मल्टीमीडिया सिख संग्रहालय शुरू

गुरमुख सिह

मिसिसॉगा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के बाद कनाडा ऐसा पहला देश बन गया है जहां एक अनूठा मल्टीमीडिया सिख संग्रहालय शुरू हुआ है। टोरंटो के बाहरी इलाके में स्थित मिसिसॉगा शहर में यह शुरुआत हुई है। मिसिसॉगा में भारतीय मूल के लोगों की आबादी ज्यादा है।

उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े गुरुद्वारे ओंटेरियो खालसा दरबार में रंगारंग समारोह के बीच शहर के मेयर हैजन मैककैलिऑन और संग्रहालय सृजनकर्ता रघबीर बेन्स ने इसका शुभारंभ किया।

नब्बे वर्षीय मेयर मैककैलिऑन ने 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के नारों के बीच फीता काटकर संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि यह भारत के बाहर इस तरह का दूसरा संग्रहालय है और मुझे इसके खूबसूरत मिसिसॉगा में शुरू होने पर गर्व है।"

बेन्स को इस अनूठे संग्रहालय को खड़ा करने में करीब 25 साल का समय लगा। वह कहते हैं, "यह किसी धर्म का दुनियाभर में पहला मल्टीमीडिया संग्रहालय है। हमने पंजाब में दो ऐसे ही संग्रहालय शुरू किए हैं। यहां विश्व के पांचवे सबसे बड़े धर्म, सिख धर्म के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।"

टच स्क्रीन वाले इस संग्रहालय की 400 घंटे की यात्रा में 60,000 पृष्ठों से गुजरना होता है। इन पृष्ठों में ऑडियो, वीडियो, एनिमेशन, ग्रॉफिक्स और करीब 1,500 पेंटिंग्स हैं।

बेन्स कहते हैं कि इस संग्रहालय से सिख धर्म, संस्कृति, समारोहों, संगीत, सिख नीतियों, दुनियाभर के गुरुद्वारों, युद्धों और सिख शासन की जानकारी मिलती है और यहां पंजाबी भाषा भी सीखी जा सकती है।

पंचकोणीय आकार का यह संग्रहालय 1,500 वर्ग फुट के क्षेत्र में बना हुआ है, जिसमें सिख धर्म की यात्रा के लिए चार टच स्क्रीन और कई टीवी स्क्रीन लगे हुए हैं।

संग्रहालय के संरक्षक व सिख आध्यात्मिक गुरु बाबा सेवा सिंह उद्घाटन समारोह के लिए खासतौर पर पंजाब से मिसिसॉगा पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि कनाडा में पांच लाख से ज्यादा सिख हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+