राजद की 21 प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी
राजद के महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रही है।
राजद ने जनता दल (युनाइटेट) से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए विजय कृष्ण को टिकट दिया है जो चर्चित ट्रांसपोर्टर सत्येन्द्र सिंह की हत्या के आरापी हैं। वहीं पार्टी ने फुलवारी से उदय मांझी और कुरथा से शिव वचन यादव को अपना प्रत्याशाी बनाया है।
गौरतलब है कि राजद इसके पहले 125 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। लोजपा के हिस्से में 75 सीटे आई हैं, जबकि बाकी 168 सीटों पर राजद ने अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।
बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होना है। सभी सीटों की मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications