राष्ट्रमंडल खेल : नाइजीरिया की एथलीट डोपिंग की दोषी
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने संवाददाताओं को बताया, "यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में दोषी पाई गई है। यह खिलाड़ी 100 मीटर स्प्रिंट की स्पर्धा जीतने वाली नाइजीरिया की ओसायेमी ओलुदामोला हैं।"
फेनेल ने कहा कि ओलुदामोला के नमूने की जांच सकरात्मक रही है। उन्हें शुरुआती कदम उठाते हुए निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले में सोमवार शाम को सुनवाई होगी।
सीजीएफ प्रमुख ने कहा, "डोपिंग का यह मामला अफसोसजनक है। हम सभी स्वच्छ खेल और स्पर्धा के पक्षधर है। हम डोप टेस्ट को लेकर बहुत सतर्क हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications