विदेशी महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में होटल मालिक गिरफ्तार

होटल मालिक की डर से महिला को सारी रात बाथरूम में गुजारनी पड़ी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो बप के एक होटल का मालिक है। उसे रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना आठ अक्टूबर की रात को उस समय हुई जब नरेंद्र सिंह नशे की हालत में विदेशी पर्यटक का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। खतरे की आशंका को देखते हुए पर्यटक ने दरवाजा नहीं खोला।

आरोपी नरेंद्र ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस दौरान उक्त पर्यटक ने शोर मचाया ताकि लोग मदद के लिए पहुंच जाएं लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए नहीं आया।

सुबह में जब पर्यटक ने होटल के प्रबंधक से इसकी शिकायत करने की कोशिश की तो नरेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जो संभवत: पिटाई की वजह से लगी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम महिला की चिकित्सा जांच रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रहे हैं। महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में होटल मालिक को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।"

गौरतलब है कि पिछले पांच सालों के दौरान यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों पर विदेशी और घरेलू पर्यटकों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+