सोमदेव की जीत के बाद त्रिपुरा में जश्न

इस दौरान लोगों ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। खुशी के इस मौके पर लोगों ने अगरतला में सोमदेव के माता-पिता को बधाई दी। टेनिस के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

त्रिपुरा स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव कमल साहा ने आईएएनएस को बताया, "हम टेनिस खिलाड़ी सोमदेव और जिमनास्टिक की दीपा करमाकर को बहुत जल्दी सम्मानित करेंगे।"

सोमदेव देववर्मन राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) पुरुष एकल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

सोमदेव के पिता और सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त प्रवंजन देववर्मन ने कहा, "हमें सोमदेव पर गर्व है। उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया है। उसकी सफलता पर त्रिपुरा ही नहीं पूरे देश को गर्व है।"

उल्लेखनीय है कि सोमदेव देववर्मन ने रविवार को टेनिस के एकल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के ग्रेग जोंस को 6-4, 6-2 से हराया था।

सोमदेव के रिश्तेदारों ने उनकी इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा, "हमें सोमदेव पर गर्व है और हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में वह और अच्छा करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+