पाकिस्तान में नाटो के गायब 500 टैंकरों की जांच शुरू
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कराची के कासिम बंदरगाह से कंधार के लिए 500 टैंकर और अन्य वाहन रवाना हुए थे, लेकिन वे पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के समीप चमन तक नहीं पहुंचे।
अधिकारी ने बताया, "हमें उम्मीद है कि गायब वाहनों और दस्तावेजों का पता लगा लिया जाएगा।"
गौरतलब है कि पिछले दो साल में गठबंधन सेना के 60,000 वाहनों ने चमन सीमा से अफगानिस्तान में प्रवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications