पाकिस्तान में डेंगू के 500 से अधिक मामले
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पाकिस्तान में डेंगू के 533 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संघीय सचिव खुशनूद अहमद लशारी ने डेंगू के मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इससे सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है और इस इलाके में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि इस्लामाबाद में भी डेंगू के 16 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications