पाकिस्तान में ईवीएम के जरिए मतदान
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार सरकार आम चुनावों से पहले 200,000 ईवीएम खरीदेगी। पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग अगले साल होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों के दौरान एक पायलट परियोजना का संचालन कर सकता है।
पाकिस्तान में संसदीय चुनाव वर्ष 2008 में संपन्न हुए थे। सूत्रों को कहना है कि शनिवार को एक समिति ने ईवीएम के फायदे और नुकसान से जुड़े विविध पहलुओं पर विचार किया और पाया कि इसका इस्तेमाल देश में संभव है। ईवीएम से जुड़ी रिपोर्ट को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को भेज दिया गया है।
समिति ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को पायलट परियोजना के लिए ईवीएम खरीदने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications