इस्तीफा देने वाले न्यूजीलैंड के प्रस्तोता को वेतन मिला
वैसे टीवीएनजेड ने यह नहीं बताया है कि उसने प्रस्तोता पॉल हेनरी को तनख्वाह दी है या नहीं। समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक हेनरी को उनके अनुबंध की छह महीने की बची हुई अवधि की तनख्वाह की राशि 500,000 डॉलर से ज्यादा होगी।
हेनरी ने अपने 'ब्रेकफास्ट' शो में प्रधानमंत्री जॉन की के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद के बारे में टिप्पणी की थी। हेनरी की इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम जानबूझकर गलत ढंग से उच्चारित करते हुए भारतीयों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
हेनरी की इन टिप्पणियों के बाद मीडिया में उनकी खूब खिंचाई हुई थी। दीक्षित के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त रूपर्ट हॉलबोरो ने इसके लिए माफी मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications