उड़ीसा में ग्रामीणों की पिटाई से 3 की मौत
पुलिस ने बताया कि गुंजाशी गांव के निवासियों ने इन सातों की जमकर पिटाई की और उन्हें नजदीक के जंगल में छोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी नारायण नायक ने आईएएनएस को बताया, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन सातों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने बताया कि बाकी चार लोगों को भी गंभीर चोंटे आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सातों लोग नजदीक के इलाके से चोरी करके आए थे, और दूसरे घर में चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications