भाजपा सरकार के पास संख्या बल : वैंकैया नायडू

बेंगलुरू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वैंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल था जिसकारण उन्होंने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) पर 'गंदी चालें' चलने का आरोप लगाया।

नायडू ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "कांग्रेस और जद (एस) ने गंदी चालें चली हैं। उन्होंने हंगामा किया.. मुख्यमंत्री का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। हमें इसकी बहुत खुशी है। हमारे पास संख्या बल था।"

उन्होंने कहा कि इस घटना के पार्टी को सचेत रहने और भविष्य में सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "जहां तक विकास की बात है तो यह बेहतरीन सरकारों में से है।"

राजनीतिक संकट से घिरी कर्नाटक की भाजपा सरकार ने सोमवार को भारी हंगामे के बीच विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+