शिक्षा के साथ समझौता नहीं : ओबामा
ओबामा ने अपने साप्ताहिक रेडियो एवं वेब संबोधन में शनिवार को कहा, "हमारी सफलता की संभावनाओं के लिए शिक्षा बजट में कटौती से अधिक हानिकारक और कोई चीज नहीं हो सकती। इससे हमारी अति प्रतिस्पर्धी वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिका दूसरे स्थान पर चला जाएगा।"
ओबामा ने कहा, "लेकिन भारत और चीन दूसरे स्थान के लिए नहीं संघर्ष कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान के लिए नहीं संघर्ष कर रहे हैं। वे सभी पहले स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका को भी ऐसा ही करना चाहिए।"
ओबामा ने स्वीकार किया कि अमेरिका बजट संबंधी कठिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह फिर भी बच्चों की शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications