मूल्यवृद्धि रोकने के उपाय नहीं कर रही कांग्रेस : बुद्धदेव
राज्य के नादिया जिले के कृष्णानगर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "केंद्र की कांग्रेस सरकार मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है। वह सम्पन्न लोगों को सब्सिडी दे रही, लेकिन गरीबों को सब्सिडी देने की उसकी मंशा नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कई बार बैठक बुलाई, मैं उन बैठकों में शामिल हुआ, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। मैंने आम आदमी को आवश्यक वस्तुएं कम दाम में मुहैया कराने को कहा, लेकिन वैसा करने केंद्र की मंशा नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने को लेकर वामदल लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं। वामपंथियों का आरोप है कि इस मुद्दे को हल करने की केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications