राष्ट्रमंडल खेल : हुड्डा चाहते हैं, ओलंपिक भारत में हो
चण्डीगढ़, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों के आगे रहने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि भारत को ओलंपिक की मेजबानी करनी चाहिए।
हुड्डा ने सोनीपत में कहा, "देश ओलंपिक का आयोजन करने में सक्षम है। लोगों ने देश के सामथ्र्य को समझा है। यदि यहां ओलंपिक हुआ तो मैं कह सकता हूं कि हमारे खिलाड़ी ढेर सारे इनाम जीतेंगे।"
ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को अब तक मिले 28 स्वर्ण पदक में से 11 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी होने के नाते मैं देश और हरियाणा के खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानता हूं। वे काफी सामथ्र्यवान हैं। यदि उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और सहयोग दिया जाए तो वे खेलों में विश्व में सबसे आगे हो सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों एवं कोचों को हरियाणा दिवस के अवसर पर एक नवंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications