बिहार भाजपा में टिकटों को लेकर विरोध जारी

ठाकुर ने पार्टी प्रमुख द्वारा शिकायत दूर करने का आश्वासन दिए जाने के बाद शनिवार की शाम अपना इरादा बदल दिया।

टिकट के उम्मीदवार राम जनम शर्मा के सैकड़ों समर्थकों ने यहां पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। शर्मा का टिकट पार्टी प्रमुख नितिन गडकरी और ठाकुर के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति के तहत शनिवार को कट गया था।

समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में क्षति पहुंचाने की धमकी दी।

शर्मा को इसके पहले पटना जिले की बिक्रम विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया था। टिकट कटने के बाद शर्मा के समर्थकों ने ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थक शर्मा के बदले अनिल कुमार को टिकट दिए जाने के भाजपा के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अनिल कुमार को ठाकुर का करीबी माना जाता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने बचवारा विधानसभा सीट से भी कुंदन सिंह को हटा कर वंदना सिंह को टिकट दे दिया। वंदना सिंह का नाम घोषित किए जाने के तत्काल बाद बचवारा में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।

वंदना सिंह भाजपा सांसद भोला सिंह की बहू हैं। कुंदन सिंह एक ताकतवर ठेकेदार के बेटे हैं।

भाजपा के एक नेता संजय सिंह ने कहा, "हमने कुंदन सिंह का इसलिए विरोध किया, क्योंकि वह बाहर के हैं। लेकिन उनके बदले किसी पार्टी सांसद के रिश्तेदार को टिकट देना एक बड़ी गलती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+