पाकिस्तान ने सीमा खोली, नाटो को होगी सामानों की आपूर्ति

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तैनात उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सेनाओं को सामग्रियों की आपूर्ति के लिए तोरखाम सीमा स्थित अपने एक प्रमुख मार्ग को खोल दिया। पाकिस्तान ने इस मार्ग को एक सप्ताह के बाद खोला है।

सीमा पर तैनात अधिकारी खान प्रसाद ने बताया, "नाटो सेनाओं को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। चार तेल के टैंकर और तीन अन्य सामग्रियों वाले ट्रकों ने अफगानिस्तान में प्रवेश किया है।"

गत 30 सितंबर को अमेरिकी हेलीकॉप्टर द्वारा अफगानिस्तान सीमा के पास किए गए हमले में दो पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई थी और चार से अधिक जवान घायल हो गए थे, इसके बाद पाकिस्तान ने सीमा को बंद कर दिया था।

पाकिस्तानी सीमा में अमेरिक द्वारा हवाई हमले किए जाने से इस्लामाबाद और वाशिंगटन के संबंधों में पहले से ही तनाव चल रहा था। इस बीच इस घटना ने उनके रिश्तों को और खराब कर दिया। पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक और रक्षा मुद्दे पर कई दिनों तक बातचीत करने के बाद अमेरिका ने इस हमले के लिए माफी मांगी।

पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर बाद इस बात की घोषणा की कि वह नाटो सेनाओं को आपूर्ति करने वाले वाहनों को तोरखाम से जाने के लिए अनुमति देगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने बताया, "सुरक्षा स्थिति के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से नाटो सेना की आपूर्ति करने वाले वाहनों के लिए सीमा खोलने का फैसला किया है।"

सरकारी आंकड़ों के अनुसार नाटो की 80 प्रतिशत सामग्रियों की आपूर्ति पाकिस्तान से होकर अफगानिस्तान में जाती है और सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले दो तिहाई वाहन तोरखाम सीमा से गुजरते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+