मुम्बई में कपड़ा एवं परिधान मशीनरी प्रदर्शनी आयोजित
मुम्बई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुम्बई में रविवार को कपड़ा एवं परिधान मशीनरी एवं एसेसरी (गारटेक्मा) 2010 प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।
सीआईएसएमआई (कम्युनिटी ऑफ सीविंग मशीन इंडस्ट्री इंडिया) और दारा प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित इस व्यापारिक प्रदर्शनी में विभिन्न कम्पनियों ने अपनी प्रौद्योगिकियों, उत्पादों का प्रदर्शन किया।
गारटेक्समा 2010 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंजीत सिंह बक्शी ने कहा, "मुंबई में पिछले कुछ सालों में 100 प्रोसेसिंग इकाइयां और 30,000 गारमेंट इकाइयां स्थापित हुई हैं। इस क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को गारटेक्समा में प्रदर्शित किया गया है।"
बक्शी ने कहा कि कई प्रदर्शनी में इटली, चीन, कोरिया, जापान और स्विटजरलैंड की कई प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया।
तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश की 150 कम्पनियों ने हिस्सा लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications