मप्र महिला मोर्चा की कार्यसमिति में शिवराज की पत्नी
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीता पटैरिया द्वारा गठित कार्यसमिति में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष व कार्यालय मंत्री के अलावा कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
नवगठित कार्यसमिति में उपाध्यक्ष मुद्रा शास्त्री (इंदौर), लता वानखेड़े (सागर), संध्या राय (मुरैना), अंजु मिश्रा (रीवा), साधना सिंह (भोपाल), कलावती यादव (उज्जैन), महामंत्री ममता बोरसे (खंडवा), सुखप्रीत कौर (भोपाल), मंत्री प्रेमाबाई मोहन (खरगौन)), रीना गुजराल (जबलपुर), सरोज राजपूत (टीकमगढ़), ममता मीणा (गुना), सुमन शर्मा (ग्वालियर), कोषाध्यक्ष रेखा बिसेन (बालाघाट), कार्यालय मंत्री रेखा पटेल (भोपाल) को नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications