रंजिश में युवक के नाक-कान काटे
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सतवास थाना क्षेत्र के नारायणपुरा इलाके में रहने वाला समीद खान मंगलवार की रात अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए। समीद का कहना है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसकी नाक तथा एक कान धारदार हथियार से काट लिए गए। शुक्रवार की रात वह किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गया।
पुलिस के मुताबिक समीद खान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। समीद के खिलाफ भी एक थाने में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications