राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : सोनिया, राहुल ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी ने रविवार को पाकिस्तान के साथ मुकाबले में जीत की ओर बढ़ रही भारतीय हॉकी टीम का उत्साहवर्धन किया।
हरे रंग की सूट में सोनिया गांधी अपने बेटे के साथ मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आम दर्शकों के साथ बैठी हुई थीं।
सुरक्षा कर्मियों से घिरी गांधी ने भारत द्वारा किए गए हर गोल पर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया और ताली बजाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications