मप्र में बारूद लदे 408 ट्रक गायब

सागर पुलिस पिछले दिनों बारूद गायब होने के मामले में राजस्थान से गिरफ्तार किए गए दीपा और शिवचरण हेड़ा से पूछताछ कर रही है। सागर के पुलिस महानिरीक्षक अन्वेष मंगलम ने बताया कि शिवचरण ने पूछताछ में बताया है कि उसने पिछले तीन साल के दौरान अशोकनगर जिले के चंदेरी स्थित संगम एक्सप्लोसिव के नाम पर 408 ट्रकों के जरिए 1283 टन बारूद मंगाया था जो चंदेरी तक पहुंचा ही नहीं।

मालूम हो कि सागर के सरेड़ी में स्थित गणेश एक्सप्लोसिव के नाम पर 60 ट्रक बारूद धौलपुर से अप्रैल से जून के बीच भेजा गया था, मगर आज तक वहां नहीं पहुंचा। इस बात का खुलासा होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पाया कि चंदेरी की एक कंपनी को भी 103 ट्रक बारूद भेजा गया जो गायब है। बारूद की मात्रा 600 टन से ज्यादा थी।

मंगलम ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दीपा और शिवचरण हेड़ा सागर पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों के मुताबिक पिछले तीन वर्षो के दौरान बारूद लदे 408 ट्रक धौलपुर से चंदेरी भेजे गए, मगर गायब हो गए। इन ट्रकों में 1283 टन बारूद था। इस तरह प्रदेश से गायब हुए बारूद लदे ट्रकों की संख्या 571 हो गई है। इन ट्रकों में 2000 टन से ज्यादा बारूद था।

पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि धौलपुर से बारूद मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात में भी भेजा गया है। बारूद के अवैध करोबार में लिप्त लोगों के तार कई माफियाओं से जुड़े होने का खुलासा भी हुआ है।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+