बिहार में नाव पलटी, 15 की मौत
पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के बरहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी की एक सहायक नदी (भांगड़) में एक नाव पलट गई। इस हादसे में से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। नाव में करीब 80 लोग सवार थे।
पुलिस के अनुसार रविवार की देर शाम कुछ लोग दियारा क्षेत्र से काम कर नाव पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बीच नदी में पहुंचने पर तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। मृतकों में दल्लीपुर और मानिकपुर समेत आसपास के गांवों के लोग शमिल बताए जा रहे हैं।
बक्सर जिला के पुलिस अधीक्षक यू़ पी़ सिंह ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार 15 शवों को नदी से निकाला गया है। उन्होंने हालांकि कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस दुर्घटना में करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से कराया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications