मेघालय के मुख्यमंत्री ने की बम हमले की निंदा
पुलिस के मुताबिक अज्ञात लोगों ने चलते वाहन से तूरा बाजार के एक बेकरी पर एक बम फेंका था।
संगमा ने कहा, "बदमाशों की यह करतूत कायरतापूर्ण है। सरकार इस हमले की जांच और दोषियों को पकड़ने के लिए सभी उपाय करेगी।"
किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि इसमें गारो नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएलएनए) का हाथ हो सकता है।
राज्य के गृह मंत्री एच.डी.आर. लिंगदोह ने आईएएनएस को कोलकाता से फोन पर बताया कि उन्होंने पुलिस से हमलावरों का पता लगाने के लिए घटना की जांच करने को कहा है।
उधर, सुरक्षा बलों ने एक परिवहन अधिकारी और उनके चालक को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए गारो हिल्स में तलाशी अभियान चला रखा है। जीएनएलए ने 30 सितम्बर को उनका अपहरण किया था। उनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications