खुद के अपहरण का नाटक रचने वाले 2 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक तीन अक्टूबर को चोपन निवासी रवींद्र और संतोष कुछ अन्य युवकों के साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे बिजली प्रसाद निषाद का प्रचार करने जिले के पोखरिया इलाके में गए थे। इस दौरान प्रचार वाहन बिना इन दोनों को लिए चला आया, जिससे नाराज होकर इन्होंने निषाद से पैसा वसूलने और उन्हें सबक सिखाने के लिए खुद के अपहरण का नाटक रचा और इसे नक्सिलयों द्वारा किया गया अपहरण बताया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि चार अक्टूबर को दोनों युवकों ने निषाद को फोन किया कि सेना की वर्दी धारण किए 50 की संख्या में हथियार बंद नक्सली उन्हें पकड़े हुए हैं और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

बृजलाल ने कहा कि पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों को छुड़ाने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई। दोनों आठ अक्टूबर की रात डरकर चुपके से घर भाग आए। पता चलने पर पुलिस ने रविवार को दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि पैसे वसूलने के लिए अपहरण का झूठा नाटक रचा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+